लखनऊ। आईपीएल 2026 में विराट कोहली सिर्फ अपने बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने माइंडसेट से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट होने के बाद भी कोहली का कॉन्फिडेंस बिल्कुल नहीं टूटा। मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में उन्होंने जो स्पीच दी, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हम जीते क्योंकि हम खेल को एंजॉय कर रहे थे
बता दें आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट अपने साथियों को मोटिवेट करते नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम की छह जीत सिर्फ रणनीति से नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और गेम एंजॉय करने की वजह से आईं। कोहली ने खिलाड़ियों से कहा कि विपक्ष की जर्सी नहीं, अपना गेम फोकस करो।
लखनऊ के खिलाफ हार के बावजूद विराट का एटीट्यूड पूरी तरह चैंपियन वाला दिखा। उन्होंने टीम को याद दिलाया कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है और असली ताकत टीम की यूनिटी और एनर्जी में है। यही वजह है कि फैंस सोशल मीडिया पर उनकी लीडरशिप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्लेऑफ की रेस में मजबूत RCB
Royal Challengers Bengaluru फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। टीम ने 10 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और प्लेऑफ की रेस में काफी आगे नजर आ रही है। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम का बैलेंस और ड्रेसिंग रूम माहौल दोनों शानदार दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘किंग’ की स्पीच
वहीं विराट कोहली की यह स्पीच सिर्फ RCB फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट लवर्स के बीच भी वायरल हो रही है। कई यूजर्स इसे ‘लीडरशिप गोल्स’ बता रहे हैं। जीरो पर आउट होने के बाद भी जिस तरह कोहली ने टीम का मनोबल बढ़ाया, उसने फैंस को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया।

