Saturday, May 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news4 दिन की सियासी भागदौड़ के बाद तय हुई ‘विजय सरकार’, जानिए...

4 दिन की सियासी भागदौड़ के बाद तय हुई ‘विजय सरकार’, जानिए कैसे बदला पूरा गेम?

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में अब एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय आखिरकार सत्ता की दहलीज तक पहुंच चुके हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार चली सियासी बैठकों, गठबंधन वार्ताओं और राजभवन के कई दौरों के बाद अब TVK चीफ विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

TVK का मिशन सपोर्ट

जानकारी के अनुसार, 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया। हालांकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का आंकड़ा जरूरी था। ऐसे में विजय ने तेजी से राजनीतिक रणनीति बनाई और सहयोगी दलों से संपर्क शुरू किया।

सबसे पहले कांग्रेस ने समर्थन दिया, लेकिन इसके बाद भी आंकड़ा अधूरा था। फिर CPI, CPI(M), VCK और IUML ने भी विजय के नेतृत्व में सरकार बनाने का फैसला किया। अब TVK के पास 120 विधायकों का समर्थन पहुंच चुका है।

लोकभवन के 4 दौरे, तब जाकर बनी बात

बता दें चुनाव परिणाम के बाद विजय ने लगातार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। पहली तीन बैठकों में बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा नहीं होने के कारण सरकार गठन को मंजूरी नहीं मिली। लेकिन शनिवार शाम विजय ने चौथी बार समर्थन पत्रों के साथ दावा पेश किया, जिसके बाद सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया। सूत्रों के मुताबिक अब रविवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री

TVK की जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव बताया जा रहा है। लंबे समय से DMK और AIADMK के बीच घूमती राजनीति में अब विजय की एंट्री ने नया पावर सेंटर बना दिया है।

युवाओं, फर्स्ट टाइम वोटर्स और शहरी इलाकों में TVK को जबरदस्त समर्थन मिला। सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रैलियों और ग्राउंड कनेक्ट की वजह से विजय की पार्टी तेजी से उभरकर सामने आई।

कौन-कौन आया विजय के साथ?

सरकार गठन में TVK को इन पार्टियों का समर्थन मिला:

  • कांग्रेस – 5 विधायक
  • CPI – 2 विधायक
  • CPI(M) – 2 विधायक
  • VCK – 2 विधायक
  • IUML – 1 विधायक

इन सहयोगियों के साथ विजय का आंकड़ा बहुमत से आगे निकल गया।

वहीं विजय के समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार #VijayCM और #TVKGovernment ट्रेंड करा रहे हैं। फैंस इसे ‘New Era Of Tamil Nadu Politics’ बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 3 to 9 May 2026
Bhopal monthly 19 to 25 April 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन