दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी नई किताब को लेकर चर्चा में हैं। किताब का नाम है ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’। इसमें सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ रिश्तों और भारतीय राजनीति के सफर से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की है।
किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी
सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसमें उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात, उनके साथ बिताए जीवन और राजनीति में अपने अनुभवों को साझा किया है।
किताब के जरिए सोनिया गांधी ने अपने जीवन के उन पहलुओं को सामने रखा है, जो अब तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रहे। इसमें भारत से उनके जुड़ाव और देश को लेकर उनकी सोच पर भी बात की गई है।
BJP-RSS की राजनीति पर भी अपनी राय रखी
सोनिया ने एक जानेमाने अंग्रेजी समाचार पत्र को इंटरव्यू में बताया कि इटली से भारत आने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली और इंदिरा-राजीव गांधी से उन्होंने क्या सीखा। सोनिया ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने, इमरजेंसी, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और BJP-RSS की राजनीति पर भी अपनी राय रखी।
ये भी पढ़ें: मिडटर्म झटके के बाद ट्रंप का बड़ा दांव, स्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ
भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग है
उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि देश के लोग सुशासन की वापसी का स्वागत करेंगे। भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग है। राजीव से मुलाकात और उसके 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस पहले जितना हंसती नहीं हूं।

