Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत-नेपाल बॉर्डर पर बन रहे फर्जी दस्तावेज

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बन रहे फर्जी दस्तावेज

सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के सीतामढ़ी जिले में फर्जी आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यह गिरोह नेपाली नागरिकों समेत अन्य लोगों के लिए 5 हजार से 12 हजार रुपये लेकर आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र और अन्य पहचान दस्तावेज तैयार करने का दावा कर रहा है।

सीमावर्ती इलाकों में खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर आगामी एमएलसी और पंचायत चुनाव को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की कोशिश की जा सकती है।

कई प्रखंडों में फैला नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक परिहार, बेला, सुरसंड, चोरौत, बोखरा, सोनबरसा, मेजरगंज, गाढ़ा और बैरगनिया क्षेत्रों में यह नेटवर्क तेजी से सक्रिय है। गिरोह से जुड़े लोग दावा करते हैं कि चाहे व्यक्ति नेपाल का हो या किसी अन्य देश का, उसे पूरी तरह ओरिजनल आधार कार्ड बनाकर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में नकली जन्म प्रमाणपत्र, फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र और डमी पारिवारिक पहचान का इस्तेमाल किया जाता है। कई मामलों में सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नकली स्वजन भी खड़े किए जाते हैं।

एक सप्ताह से तीन महीने तक का समय

गिरोह से जुड़े लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए एक सप्ताह से लेकर तीन महीने तक का समय बताते हैं। साथ ही यदि किसी कारण से दस्तावेज रद्द हो जाए तो दोबारा बनवाने की गारंटी भी दी जाती है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा सक्रियता

सूत्रों के अनुसार, सुरसंड के कोरियाही, कुम्मा और सुरसंड बाजार, परिहार बाजार, बेला के लक्ष्मीपुर बाजार, चोरौत क्षेत्र, बोखरा के झिटकी चौक, सोनबरसा के हनुमान चौक, बैरगनिया स्टेशन बाजार और गाढ़ा चौक इस अवैध नेटवर्क के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

इस महीने हुई तीन बड़ी कार्रवाई

  1. बोखरा में छापेमारी

6 मई को बोखरा थाना क्षेत्र के एक ग्राहक सेवा केंद्र पर पुलिस ने छापेमारी की। यहां से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाने से जुड़े दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  1. बेला में गिरफ्तारी

5 मई को बेला पुलिस ने लक्ष्मीपुर बाजार में कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके से लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए।

  1. गाढ़ा चौक में कार्रवाई

उसी दिन गाढ़ा चौक स्थित एक दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने से जुड़े उपकरण बरामद किए। इस मामले में दुकानदार निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पहले भी हो चुका है बड़ा खुलासा

बता दें सितंबर 2021 में सीतामढ़ी शहर के रिंग बांध इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया था। उस दौरान कई दुकानों से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, मोहर और आधार कार्ड फॉर्म बरामद किए गए थे।

इसके अलावा सितंबर 2025 में परिहार और सोनबरसा क्षेत्र में नेपाली नागरिकों के फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

प्रशासन सतर्क

लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध साइबर कैफे, ग्राहक सेवा केंद्र और दस्तावेज बनाने वाली दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

BSF को 45 दिनों में जमीन हस्तांतरण

सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 45 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करना है।

बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

कैबिनेट बैठक में पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला भी लिया गया। इसके साथ ही जन आरोग्य योजना और केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं को भी आने वाले दिनों में राज्य में लागू किया जाएगा।

अधिकारियों को मिलेगा केंद्र सरकार का प्रशिक्षण

सरकार ने मुख्य सचिव को यह अधिकार दिया है कि वे राष्ट्रीय और राज्य कैडर के अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

विकास और प्रशासन पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार राज्य में विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन