Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकेंद्रीय जेल भोपाल में महिला आयोग ने व्यवस्थाएं देखीं, महिला बंदियों से...

केंद्रीय जेल भोपाल में महिला आयोग ने व्यवस्थाएं देखीं, महिला बंदियों से संवाद किया

भोपाल। मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि सुधारगृह केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण और पुनर्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों को सम्मानजनक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना शासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य साधना स्थापक ने केंद्रीय जेल भोपाल का निरीक्षण कर महिला बंदियों से संवाद किया। उन्होंने बंदियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने महिला वार्ड, चिकित्सालय, रसोईघर, पुस्तकालय, सांस्कृतिक कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट सेंटर तथा ब्यूटी पार्लर का दौरा किया। सांस्कृतिक कक्ष में महिला बंदियों द्वारा संचालित ऑर्केस्ट्रा दल ने भजन प्रस्तुत किए, जिसकी आयोग की टीम ने सराहना की। अध्यक्ष रेखा यादव ने इसे सकारात्मक मानसिक विकास और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में प्रभावी पहल बताया।

महिला बंदियों से चर्चा के दौरान उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कौशल विकास कार्यक्रमों और पुनर्वास गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। आयोग की टीम ने आर्ट एवं क्राफ्ट सेंटर में तैयार किए गए उत्पादों का भी अवलोकन किया। रेखा यादव ने महिला बंदियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाने में सहायक हैं।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के सचिव सुरेश तोमर, केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक राकेश भांगरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन