Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई दूज पर भावुक हुए भाई-बहन, हजारों बहनों...

ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई दूज पर भावुक हुए भाई-बहन, हजारों बहनों ने कैदियों को किया तिलक

ग्वालियर: जिले की केंद्रीय जेल में दीपावली के अवसर पर भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं। सुबह 7:30 बजे से खुली जेल परिसर में भाई-बहनों की मुलाकात शुरू हुई।

कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं

बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर हालचाल जाना। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं।

लड्डुओं से भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

आसपास के शहरों से बहनें सुबह ही ग्वालियर केंद्रीय जेल पहुंचने लगी थीं। जेल प्रशासन के अनुसार, शाम 4 बजे तक 10 से 15 हजार बहनों के अपने भाइयों से मिलने की उम्मीद है। मुलाकात के दौरान जेल में बने लड्डुओं से भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

जेल प्रबंधन ने बाहर से मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया था। बहनों की सुविधा के लिए खुली जेल के मैदान में टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। भाईदूज पर बाहरी पुरुषों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहा।

जेल में बंदियों के लिए विशेष भोजन तैयार किया गया

भाईदूज के अवसर पर जेल में बंदियों के लिए विशेष भोजन तैयार किया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी और खीर बनाई गई। यह खाना जेल में बंद अन्य कैदियों ने तैयार किया। बहनों के तिलक के लिए लड्डू भी बनाए गए थे, जिन्हें जेल परिसर से ही खरीदने की व्यवस्था थी।

ये भी पढ़ें: जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला क्लर्क की शिकायत पर FIR दर्ज

जेल प्रशासन की व्यवस्था से बहनें संतुष्ट

भाई को तिलक करने पहुंचीं बहन अनीता ने बताया कि जेल प्रशासन ने इस बार अच्छी व्यवस्था की थी। हालांकि, बाहर से कोई भी सामान लाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने जेल परिसर में बिक रही मिठाई खरीदकर भाई को तिलक किया और भाईदूज मनाई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन