Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeविदेशईरान संकट पर बदला अमेरिकी रुख, सीनेट ने ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई...

ईरान संकट पर बदला अमेरिकी रुख, सीनेट ने ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है। 50-48 मतों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान को समाप्त करने का आग्रह किया गया है।

इससे पहले अमेरिकी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, में भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। वर्ष 1973 में लागू हुए वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला अवसर है जब कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध संबंधी कार्रवाई रोकने की मांग की है।

वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट सांसदों का समर्थन किया, जिससे ट्रम्प की पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेद और असंतोष की झलक देखने को मिली। हालांकि व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रस्ताव का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि अमेरिकी सैन्य अभियान पहले ही समाप्त किया जा चुका है।

खाड़ी देशों को भरोसे में लेने की कोशिश

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका उद्देश्य अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर खाड़ी देशों की चिंताओं को दूर करना और उनका समर्थन हासिल करना है।

खाड़ी देशों को आशंका है कि समझौते के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर समझौते में स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के कारण भी कई सवाल उठ रहे हैं।

300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण फंड पर चर्चा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में ईरान के पुनर्निर्माण के लिए करीब 300 अरब डॉलर के संभावित फंड पर भी विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फंड में खाड़ी देशों से आर्थिक सहयोग मांगा जा सकता है। इसी कारण अमेरिका अपने सहयोगी देशों को भरोसे में लेने और व्यापक समर्थन जुटाने में लगा हुआ है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट

1. ईरानी राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन एक दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे, जहां अमेरिका-ईरान शांति समझौते समेत क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

2. भारत के लिए रवाना हुए 11 जहाज
17 जून को हुए अमेरिका-ईरान समझौते के बाद अब तक भारत से जुड़े 11 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं।

3. होर्मुज में तेल परिवहन का रिकॉर्ड
डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

4. इजराइल ने आत्मनिर्भर रक्षा पर दिया जोर
इजराइली रक्षा अधिकारियों ने कहा कि देश को अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता पर निर्भरता कम कर घरेलू हथियार उत्पादन बढ़ाना होगा।

5. ट्रम्प की नई चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यदि ईरान समझौते का पालन नहीं करता या आक्रामक रवैया अपनाता है, तो अमेरिका फिर से कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन