Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsप्रेम, साजिश और मौत: मंगेतर को खाई में धकेलने से पहले कैफे...

प्रेम, साजिश और मौत: मंगेतर को खाई में धकेलने से पहले कैफे में बना था मर्डर प्लान!

पुणेमहाराष्ट्र के पुणे में चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए और हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश पहले ही रच ली थी। आरोप है कि दोनों ने वारदात से कुछ घंटे पहले एक कैफे में बैठकर मर्डर का ब्लूप्रिंट तैयार किया और फिर उसे अंजाम दिया।

कैफे में बनी साजिश, किले पर हुआ कत्ल

पुलिस के मुताबिक, 18 जून की सुबह सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। यहां दोनों ने लोहागढ़ किले पर मौजूद उन खतरनाक जगहों की पहचान की, जहां से केतन को धक्का देकर हत्या को हादसा दिखाया जा सके। इसके बाद सिया ने अपने मंगेतर केतन को ‘प्री-बर्थडे सरप्राइज’ के बहाने लोहागढ़ किले बुलाया। वहीं चेतन भी चुपचाप उनके पीछे-पीछे ट्रेक पर निकल पड़ा।

पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहली कोशिश नहीं थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 14 जून को भी सिया ने कथित तौर पर केतन को किले की ऊंचाई से धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि उस वक्त केतन झाड़ियों को पकड़कर बच गया था। जब केतन ने सवाल किया तो सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर पूरी बात टाल दी।

CCTV ने खोली पूरी साजिश

मामले का सबसे बड़ा सबूत सीसीटीवी फुटेज बना। फुटेज में केतन और सिया साथ चलते दिखाई दिए, जबकि कुछ दूरी पर हुडी पहनकर एक युवक उनका पीछा कर रहा था। 33 डिग्री तापमान में हुडी पहनना पुलिस को संदिग्ध लगा। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि वह युवक कोई और नहीं बल्कि चेतन चौधरी था। एक अन्य फुटेज में सिया अचानक पीछे मुड़कर उसी युवक को देखती नजर आती है। जैसे ही उसकी नजर पड़ती है, वह व्यक्ति नीचे झुक जाता है ताकि कैमरे और लोगों की नजर से बच सके।

7 महीने में 2004 कॉल, 238 घंटे की बातचीत

बता दें तकनीकी जांच में पुलिस को सिया और चेतन के रिश्ते के कई सबूत मिले। जांच में सामने आया कि पिछले 7 महीनों में दोनों के बीच 2004 फोन कॉल हुईं, जिसमें लगभग 238 घंटे बातचीत हुई। साथ ही सोशल मीडिया और चैट रिकॉर्ड में भी लगातार संपर्क के प्रमाण मिले है। इन्हीं डिजिटल सबूतों ने हत्या की साजिश की परतें खोल दीं।

शादी से पहले खत्म करना चाहती थी रिश्ता?

परिवार के मुताबिक फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी और नवंबर में शादी तय थी। हालांकि केतन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिया कई बार शादी टालने की बात कह चुकी थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि चेतन के साथ रिश्ते के कारण वह इस शादी से बाहर निकलना चाहती थी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड में हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन