भोपाल: दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी ने अब मध्य प्रदेश के शहरों की सेहत बिगाड़ दी है। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित छोटे शहरों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स हाई पर बना हुआ है। दीपावली की रात जहां इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया था। वहीं अब भी यह 150 से 200 के बीच बना हुआ है। दीपावली और उसके अगले दिन होने वाली आतिशबाजी का शोर जरूर थम गया है, लेकिन रोशनी के पर्व के बाद शहरों की हवा सांस लेने लायक नहीं रही है। इसका असर अब अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल हमीदिया सहित विभिन्न अस्पतालों में 500 लोग 3 दिन के अंदर भर्ती हुए जिनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी प्रदूषण के चलते मामला सामने आया है।
उधर रतलाम जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 50 से अधिक मरीज सांस लेने में परेशानी की वजह से भर्ती हुए हैं विदिशा के अंदर भी 50 लोग ऐसे हैं जो प्रदूषण की वजह से सांस का उपचार करोगे पहुंचे। वहीं गंज बासौदा के अंदर भी 15 लोगों के सांस लेने में तकलीफ होने के कारण विदिशा भोपाल के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है रायसेन से खबर आ रही है 40 लोगों को जिला अस्पताल में सास की तकलीफ के उपचार करने ओपीडी के अंदर पहुंचे हैं उनको मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।
भोपाल में 172 और इंदौर में एक्यूआई 159 के स्तर पर
एक्यूआई के लाइव आंकड़ों में मंगलवार की दोपहर तक ग्रीन सिटी राजधानी भोपाल में सर्वाधिक 172 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 159 एक्यूआई बना हुआ है। दीपावली के दो दिन बाद भी आतिशबाजी की वजह से बिगड़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर नहीं हो पाया है। जो स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले स्तर पर बना हुआ है। उज्जैन शहर में भी एक्यूआई 136 के करीब बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग का आदेश: सरकारी काम कर रहे रिटायर्ड अफसर भी नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार
रतलाम में 8 दिन में एक्यूआई 62 से बढ़कर 224 पहुंचा
रतलाम जैसे छोटे शहर में दीपावली पर हवा के प्रदूषण स्तर 8 दिन में 4 गुना हो गया है। यहां अधिकतम एक्यूआई 224 पर पहुंच गया। जबकि दिवाली की रात 9:00 बजे से 11:00 के बीच यह खतरनाक स्तर 300 को पार कर गया था। मंगलवार की दोपहर तक भी रतलाम शहर की आबोहवा में सुधार नहीं हो पाया था और एक्यूआई 134 पर बना हुआ है।

