Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में एक दिन में 3 सुसाइड: एजुकेशन लोन, डिप्रेशन और अकेलेपन...

इंदौर में एक दिन में 3 सुसाइड: एजुकेशन लोन, डिप्रेशन और अकेलेपन ने छीनी तीन युवाओं की जिंदगी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से गुरुवार को आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामले सामने आए, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक इंजीनियरिंग छात्र, एक लॉ ग्रेजुएट और एक MP Online सेंटर संचालक ने अपनी जान दे दी। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एजुकेशन लोन और पढ़ाई का दबाव बना वजह

हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर निवासी 20 वर्षीय राजकुमार कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हैदराबाद स्थित NIT में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसने पढ़ाई के लिए करीब 6 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया था। पढ़ाई में आई दिक्कतों और कर्ज के दबाव के चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। कुछ दिन पहले वह इंदौर आया था, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ और उसने यह कदम उठा लिया।

लॉ ग्रेजुएट ने घर में लगाई फांसी

पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में रहने वाले 27 वर्षीय आदर्श सोलंकी ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदर्श ने हाल ही में एलएलबी पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। परिवार के मुताबिक घटना के समय वह घर पर अकेला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था और लोगों से कम बातचीत करता था।

यह भी पढ़ें-

कार में मिले प्रेमी युगल के शव, 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद

पत्नी की मौत के बाद टूट गए MP Online संचालक

आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी निवासी 45 वर्षीय गजेंद्र ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह MP Online सेंटर संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले पत्नी की बीमारी से मौत के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे थे। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

तीनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन