Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिया-चेतन को लेकर लोहगढ़ पहुंची पुलिस: डमी गिराकर समझा मर्डर का पूरा...

सिया-चेतन को लेकर लोहगढ़ पहुंची पुलिस: डमी गिराकर समझा मर्डर का पूरा सच

पुणे। चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। रविवार सुबह पुणे पुलिस ने आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लेकर लोहगढ़ किले पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच टीम ने उसी स्थान पर एक डमी को खाई में गिराकर यह समझने की कोशिश की कि 18 जून को आखिर केतन के साथ क्या हुआ था और पूरी वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

सुबह-सुबह किले पर पहुंची पुलिस टीम

जानकारी अनुसार, पुलिस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे दोनों आरोपियों को सुरक्षा के बीच लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों और जांच अधिकारियों की मौजूदगी में हर पहलू की बारीकी से जांच की गई। पुलिस का कहना है कि इस रीक्रिएशन का उद्देश्य आरोपियों के बयानों का मिलान घटनास्थल के तथ्यों से करना और हत्या की पूरी टाइमलाइन को समझना था।

जांच के दौरान पुलिस ने उसी दीवार से एक डमी को नीचे गिराया, जहां से केतन के गिरने की बात सामने आई थी। अधिकारियों ने यह जांचने की कोशिश की कि यह दुर्घटना हो सकती थी या फिर किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। फोरेंसिक टीम ने दूरी, गिरने के एंगल, चोट लगने की संभावनाओं और घटनास्थल की स्थिति का भी परीक्षण किया।

Google सर्च हिस्ट्री बनी सबसे बड़ा सबूत

जांच के दौरान पुलिस के हाथ ऐसे डिजिटल सबूत लगे हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले इंटरनेट पर कई संदिग्ध सर्च किए थे, जिनमें शामिल हैं—

  • लोहगढ़ किले के ‘डेथ पॉइंट’ की जानकारी।
  • खाई तक पहुंचने का रास्ता।
  • जहर देकर हत्या कैसे करें ताकि पुलिस को शक न हो?
  • पुलिस पूछताछ के दौरान क्या जवाब देना चाहिए।
  • कौन-कौन से WhatsApp चैट और डिजिटल सबूत डिलीट करने चाहिए।

पुलिस का मानना है कि ये सर्च पहले से बनाई गई योजना की ओर इशारा करते हैं।

पहचान छिपाने के लिए अपनाई गई अलग रणनीति

बता दें जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन चेतन चौधरी ने अपना मोबाइल फोन एक दुकान पर छोड़ दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। इसके बाद उसने दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस अब दोनों मोबाइल की फोरेंसिक जांच करा रही है और डिलीट किए गए WhatsApp चैट एवं अन्य डिजिटल डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल एविडेंस पर टिकी जांच

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल डेटा, Google सर्च हिस्ट्री, डिलीट किए गए चैट, CCTV फुटेज और आरोपियों के बयान इन सभी को मिलाकर पूरे केस की चार्जशीट तैयार की जाएगी।

हत्या या हादसा?

अब तक सामने आए डिजिटल सबूत, घटनास्थल पर किया गया रीक्रिएशन और फोरेंसिक जांच इस मामले को बेहद अहम मोड़ पर ले आए हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी सच्चाई अदालत के सामने रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन