Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्य प्रदेश में मानसून का कहर

मध्य प्रदेश में मानसून का कहर

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई जिलों में बारिश ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा चिंता उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों को लेकर है, जहां तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है। भिंड जिले में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

और भी पढ़े महिलाओं और बच्चों की साइबर सुरक्षा पर भोपाल में मंथन

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं, पुल-पुलियाओं पर पानी आ गया है और यातायात प्रभावित हुआ है।अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। लगातार बारिश के बीच स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन