Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराम मंदिर में कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, नियम में हुए बदलाव

राम मंदिर में कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, नियम में हुए बदलाव

अयोध्या: राम मंदिर में दान पात्र की राशि की गणना से जुड़े 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। सभी कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा कार्यदायी संस्था को सौंपा है। बताया जा रहा है, कि मंदिर प्रशासन द्वारा दान की गिनती की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, अब दान पात्र में आने वाली राशि की गणना के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को बिना जेब वाले कपड़े पहनने होंगे, कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा और पुलिस से सत्यापित चरित्र प्रमाण-पत्र (Character Certificate) भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

दरअसल, दान चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दान पात्र की रकम की गणना में लगे सेवादारों से पूछताछ की थी। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया में बदलाव का फैसला लिया। पहले हाउसकीपिंग स्टाफ से भी दान पात्र की राशि की गणना कराई जाती थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा उनके मूल कार्य यानी हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी देने की तैयारी की गई है।

नई नियमावली के तहत सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करना भी अनिवार्य किया गया है। इन बदलावों के बीच 23 कर्मचारियों ने नई शर्तों के साथ काम जारी रखने के बजाय सामूहिक रूप से इस्तीफा देना उचित समझा। हालांकि, मंदिर प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन