Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपवित्र हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों?" CM योगी का सपा-कांग्रेस...

पवित्र हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों?” CM योगी का सपा-कांग्रेस पर करारा हमला

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। 432 करोड़ रुपये से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने ही कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकता है? अगर नहीं, तो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज किसने पढ़वाई थी?” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने आस्था और धार्मिक स्थलों का सम्मान नहीं किया।

वीडियो देखे  https://www.instagram.com/reel/DamyZP2NTZW/utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या उपेक्षा का शिकार थी, लेकिन उनकी सरकार ने इसे देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएं और भव्य राम मंदिर इसकी बदलती तस्वीर का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्ष ने राम मंदिर निर्माण में लगातार बाधाएं खड़ी कीं, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और अयोध्या की पहचान को संकट में डाला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ और इसे कोई रोक नहीं पाया।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने वक्फ, निषादराज गुह, श्रृंगवेरपुर और अयोध्या के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुप्तार घाट, सूरजकुंड और अन्य धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास कराया है, जबकि पहले इन क्षेत्रों की लगातार अनदेखी की जाती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आज सोलर सिटी और सूर्यवंश की राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन