Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक के मामले में सरकार से मांगा...

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक के मामले में सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में वांगचुक को तत्काल मेडिकल सुविधा और जरूरी इलाज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर गुरुवार सुबह तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

हाईकोर्ट में किसने दायर की याचिका?

इस मामले की सुनवाई देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेजस करिया की खंडपीठ ने की। याचिकाकर्ता राकेश कुमार सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए।

याचिका में क्या मांग की गई है?

याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया है कि ,सरकार सोनम वांगचुक को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, जीवनरक्षक उपचार और आवश्यक पोषण उपलब्ध कराए। उनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू कर शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम उठाए।

स्वास्थ्य को लेकर जताई गई चिंता

याचिका में दावा किया गया है कि 18 दिनों की भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक का करीब 8.25 किलोग्राम वजन कम हो गया है। साथ ही उन्हें लो ब्लड शुगर, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि यदि किसी नागरिक का जीवन खतरे में हो, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए। याचिका में यह भी कहा गया है, कि भूख हड़ताल शांतिपूर्ण विरोध का एक लोकतांत्रिक माध्यम है, लेकिन नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी राज्य का दायित्व है।

सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया, कि बार एसोसिएशन के बहिष्कार के कारण सरकार की ओर से कोई वकील उपस्थित नहीं हो सके । इसके बाद हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई अगले दिन के लिए निर्धारित कर दी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन