Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, लाड़ली...

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र किए वितरित

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित ‘सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र : सुदृढ़ीकरण, अवलोकन एवं संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए तथा मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को प्रमाण-पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और समग्र विकास के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया, उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी जाने।

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

जनहित सर्वोपरि, यही सरकार का मूलमंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “हर जिम्मेदारी का दक्षता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना मध्यप्रदेश सरकार का मूलमंत्र है।” उन्होंने विश्वास जताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर प्रदेश के समग्र विकास के लक्ष्य को तेजी से साकार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन