Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद प्रभु से क्षमायाचना और प्रायश्चित...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद प्रभु से क्षमायाचना और प्रायश्चित अनुष्ठान

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष क्षमायाचना, प्रायश्चित और शुद्धीकरण अनुष्ठान शुरू कराया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की देखरेख में यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के साथ-साथ विभिन्न गुरुकुलों में भी आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रभु श्रीराम से क्षमायाचना की जा रही है।

और भी पढ़े   जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धालु की मौत, 5 की तबीयत बिगड़ी

ट्रस्ट का कहना है, कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा, पवित्रता और धार्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना है। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे विधि-विधान के साथ यह 10 दिवसीय शुद्धीकरण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

गौरतलब है कि, हाल ही में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप यह विशेष प्रायश्चित एवं शुद्धीकरण अनुष्ठान आयोजित करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन