Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर की बंजर ज़मीन से निकल रहा 500 साल पुराना खजाना!

सागर की बंजर ज़मीन से निकल रहा 500 साल पुराना खजाना!

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले की एक बंजर ज़मीन इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। देवरी तहसील के जैतपुर डोमा गांव में बारिश के बाद मिट्टी से निकल रहे छोटे-छोटे कीमती मनके (Beads) लोगों के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। इन मनकों की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग खेतों में पहुंच रहे हैं और घंटों मिट्टी खंगालकर अपनी किस्मत तलाश रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद खरीदार इन्हें हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक मिले एक दुर्लभ मनके की कीमत 25 हजार रुपये तक लग चुकी है। माना जा रहा है कि ये मनके किसी प्राचीन आभूषण या ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा हो सकते हैं।

पुरातत्व विशेषज्ञों का बड़ा दावा

इस रहस्यमयी खोज ने पुरातत्व विशेषज्ञों की भी दिलचस्पी बढ़ा दी है। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के पुरातत्व विभागाध्यक्ष प्रो. नागेश दुबे के अनुसार, प्रारंभिक अध्ययन में संकेत मिले हैं कि इस स्थान पर लगभग 500 वर्ष पहले एक समृद्ध बस्ती रही होगी। उस दौर में मनकों से बने आभूषणों का व्यापक उपयोग होता था। समय के साथ बस्ती उजड़ गई और ये मनके सदियों तक मिट्टी में दबे रहे।

अब लगातार बारिश और प्राकृतिक कटाव के कारण ये सतह पर दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी वास्तविक आयु, ऐतिहासिक महत्व और मूल्य का पता विस्तृत पुरातात्विक सर्वे और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल इस अनोखी खोज ने पूरे इलाके में उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग इसे ‘धरती से निकला 500 साल पुराना खजाना’ मान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन