Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कैबिनेट बैठक और मानसून सत्र की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कैबिनेट बैठक और मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 19 जुलाई को भोपाल के ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित मंत्रि-परिषद् की विशेष बैठक और 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की व्यवस्थाओं, समन्वय और आवश्यक तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मंत्रि-परिषद् की बैठक और विधानसभा का मानसून सत्र सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद् के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न विधेयक प्रस्तावों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रस्तावित विधेयकों के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्य और जनहित से जुड़े पहलुओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद् की विशेष बैठक आयोजित होगी, जबकि 20 जुलाई से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होगा। दोनों कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन