Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsईरान पर अमेरिका का 9वीं रात भीषण हमला, मिसाइल फील्ड में लगी...

ईरान पर अमेरिका का 9वीं रात भीषण हमला, मिसाइल फील्ड में लगी आग

तेहरान: अमेरिका ने ईरान पर लगातार नौवीं रात हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हमले के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान के तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर सामने आई है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी हमलों के बाद इस मिसाइल परिसर में भीषण आग भड़क उठी। बताया जाता है कि इस ठिकाने का संचालन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स करती है।

इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत

इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी कि उत्तरी इराक में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक घायल हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी सेना बिना फटे एक ईरानी ड्रोन को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही थी। इस घटना के बाद ईरान-अमेरिका संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

बढ़ता जा रहा तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों की ओर से हमले और जवाबी कार्रवाई के चलते क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस संघर्ष पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन