नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को एक बार फिर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। निर्धारित समय पर कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के कारण सदन का माहौल गर्म हो गया। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी, लेकिन लगातार बने गतिरोध के चलते इसे सीधे 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 12:50 बजे शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में विपक्ष के हंगामे के कारण सभापति को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें-
MP विधानसभा में कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन!
संसद परिसर में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज रही। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग करता रहा, जबकि सरकार सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपील करती नजर आई। लगातार बाधित होती कार्यवाही के चलते महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
अब सभी की नजर दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू होने वाली कार्यवाही पर है कि क्या दोनों पक्षों के बीच गतिरोध खत्म होगा या फिर संसद में हंगामा जारी रहेगा।

