जम्मू-कश्मीर: भारतीय रेलवे ने जम्मू डिवीजन में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए 4 नई ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। इनमें हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।
2025-26 में शुरू हुईं नई ट्रेन सेवाएं
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में लिखित जवाब के दौरान जानकारी दी कि, वित्त वर्ष 2025-26 में जम्मू डिवीजन के लिए 4 नई जोड़ी ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई है। इन ट्रेनों को जून 2025 से मार्च 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया, ताकि जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को बेहतर सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़े
क्यों अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप?
कौन-कौन सी नई ट्रेनें हुईं शुरू?
नई सेवाओं में दो अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं— जम्मू तवी – श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस,अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस। इसके अलावा रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बडगाम एक्सप्रेस सेवा भी शुरू की है, जिससे कश्मीर घाटी और कटरा के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इन नई ट्रेन सेवाओं के शुरू होने से—
- वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
- जम्मू, कटरा, श्रीनगर और बडगाम के बीच यात्रा का समय कम होगा।
- वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा।
- पर्यटन और धार्मिक यात्रा को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों के लिए राहत
रेलवे का यह कदम जम्मू-कश्मीर में यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब श्रद्धालु और पर्यटक पहले से अधिक विकल्पों के साथ अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।

