Saturday, July 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गौरव अग्रवाल बने प्रदेश...

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गौरव अग्रवाल बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने 21 सदस्यीय कार्यकारिणी जारी की है। नई टीम में संगठन को मजबूत करने और व्यापारी वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में गौरव अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदेश सह-संयोजक के रूप में विनोद गर्ग, राकेश जोशी, मंजेश जैन, गेलेंद्र राठौर, लालचंद लालवानी, श्रेयांश वैद्य, रवि केसरी, पदम खेमका, हीरालाल पाटीदार, सुनील कटारिया, संजय परवाल, अलिन्द्र त्रिपाठी और निर्मल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में प्रवीण नीखरा तथा प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी के रूप में आयुष खंडेलवाल को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए भगवानदास भट्टर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।

सोशल मीडिया गतिविधियों के लिए राहुल मित्तल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमोद मांडलिया को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सचिन गुप्ता (द्रोड़मार) को प्रभारी तथा मुकेश अग्रवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन