Monday, July 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनेगी विश्वस्तरीय संरक्षण एवं इको-टूरिज्म केंद्र, डिप्टी सीएम...

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनेगी विश्वस्तरीय संरक्षण एवं इको-टूरिज्म केंद्र, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दिए निर्देश

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में सफारी के विस्तार एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मास्टर प्लान के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बता दें बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, अनुसंधान और पर्यावरण जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान बताते हुए राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण एवं इको-टूरिज्म हब विकसित करने पर जोर दिया।

241.86 हेक्टेयर तक होगा विस्तार

बैठक में वर्ष 2026-27 से 2045-46 तक की अवधि के लिए तैयार मास्टर प्लान की समीक्षा की गई। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार इस योजना में वर्तमान 121.99 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ 119.87 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि जोड़कर सफारी का कुल क्षेत्रफल 241.86 हेक्टेयर करने का प्रस्ताव है।

विश्वस्तरीय सुविधाओं का होगा विकास

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजना में आधुनिक एवं प्राकृतिक वातावरण वाले पशु बाड़े, संरक्षण प्रजनन केंद्र, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर, पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं तथा प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित इंटरएक्टिव एजुकेशन सेंटर विकसित किए जाएं।

यह भी पढ़ें-

दतिया में चुनाव से पहले सख्ती, 6 हिस्ट्रीशीटरों को जिले की सीमा से किया बाहर

उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के प्रत्येक चरण का क्रियान्वयन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप किया जाए। साथ ही पशु कल्याण, प्राकृतिक आवास आधारित डिज़ाइन, पर्यावरणीय संतुलन और विज़िटर मैनेजमेंट को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

पर्यटन और संरक्षण दोनों को मिलेगा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान देने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) समीता राजौरा सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन