Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया में चुनाव से पहले सख्ती, 6 हिस्ट्रीशीटरों को जिले की सीमा...

दतिया में चुनाव से पहले सख्ती, 6 हिस्ट्रीशीटरों को जिले की सीमा से किया बाहर

दतिया: विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दतिया जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखड़े ने 6 आदतन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 और 5 के तहत जारी आदेश के अनुसार इन सभी व्यक्तियों को दतिया के साथ-साथ शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड जिलों की राजस्व सीमाओं से भी बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

ये 6 आरोपी हुए जिला बदर

  • कृष्णपाल सिंह गुर्जर (महुआ, थाना सिविल लाइन)
  • रमन उर्फ बबलू भार्गव (उदगुंवा, थाना जिगना)
  • चिम्मू उर्फ तिलक सिंह यादव (निदान का कुआं, थाना सिविल लाइन)
  • उद्यम कुशवाहा (उनाव)
  • कारू उर्फ दीपक गुर्जर (जैतपुरा, थाना धीरपुरा)
  • ब्रजेश लोधी (हसनपुर, थाना बसई)

हर माह देनी होगी निवास की जानकारी

साथ ही प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निष्कासन अवधि के दौरान सभी जिला बदर किए गए व्यक्तियों को अपने वर्तमान निवास का पूरा डाक पता संबंधित थाना प्रभारी को प्रत्येक माह उपलब्ध कराना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले— यहां आकर हर किसी को आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है

चुनाव में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन का कहना है कि उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, डर या आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन