Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली-NCR में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश...

दिल्ली-NCR में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

नई दिल्ली: मंगलवार को हुई तेज बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थाम दी। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में कई इलाकों में जलभराव होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं।

यमुनापार के कई इलाके जलमग्न

बारिश के बाद पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग, कड़कड़डूमा, गांधी नगर, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, भजनपुरा, मौजपुर, सीलमपुर और खजूरी खास समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंसे

विकास मार्ग और लक्ष्मी नगर में सुबह ऑफिस जाने वाले लोग लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। वहीं कड़कड़डूमा, गांधी नगर और प्रीत विहार में जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

बाजारों में भी भरा पानी

अशोक नगर, दुर्गापुरी, भजनपुरा और खजूरी खास जैसे इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कई बाजारों में पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने हर साल मानसून में बनने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

यह भी पढ़ें-

हंगामे के बीच संसद, पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा

गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश बनी आफत

गुरुग्राम में महज 35 से 40 मिनट की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने ला दी। मदनपुरी, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-47, सेक्टर-5, सेक्टर-9 और रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गईं।

हाई अलर्ट पर प्रशासन

भारी बारिश को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। सभी एसडीएम को फील्ड में भेजा गया। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और एनएच-48 का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने भी जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया।

नोएडा और गाजियाबाद में भी बिगड़े हालात

नोएडा में सेक्टर-4 में एक कार पर बिजली का खंभा गिर गया। सेक्टर-60 अंडरपास, महामाया फ्लाईओवर और यूपी गेट के पास एनएच-9 पर जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। कई अंडरपासों में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन