Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहंगामे के बीच संसद, पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा

हंगामे के बीच संसद, पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। विपक्ष के विरोध के कारण सदन में व्यवधान रहा, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा और संवाद होना जरूरी है, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए।

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में होगी बात-चीत

दोपहर 2 बजे लोकसभा में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा होगी। इस विधेयक में साल 2024 में लागू किए गए कानून में कुछ बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। लोकसभा स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़े

मॉनसून सत्र: आज लोकसभा से पास हो सकता है पेपर लीक बिल

NDA और INDIA ब्लॉक के सांसद लेंगे हिस्सा

पेपर लीक बिल पर होने वाली बहस में NDA के कई युवा सांसद हिस्सा ले सकते हैं। इनमें भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या के नाम शामिल हैं।वहीं, INDIA ब्लॉक की ओर से कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई चर्चा में भाग ले सकते हैं।

NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने किया संबोधन

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया।

NCPI को पहली बार NDA बैठक में बुलाया गया

इस बार NDA की बैठक में पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी आमंत्रित किया गया। TMC छोड़कर NCPI में शामिल हुए सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष समेत पार्टी के अन्य सांसद बैठक में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन