Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा: भारतीय तटरक्षक बल में महिलाओं को मिलेगा...

राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा: भारतीय तटरक्षक बल में महिलाओं को मिलेगा समान अवसर

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard-ICG) के अधिकारियों और उनके परिवारों के हित में दो महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। इन फैसलों का उद्देश्य महिला अधिकारियों को समान अवसर प्रदान करना तथा ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले तटरक्षक कर्मियों के परिजनों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

जानकारी अनुसार, इन सुधारों की घोषणा नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि और रक्षा मंत्रालय व तटरक्षक बल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तटरक्षक बल में महिलाओं के लिए खुले नए अवसर

बता दें नई नीति के तहत भारतीय तटरक्षक बल में अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को जेंडर-न्यूट्रल बना दिया गया है। अब महिला उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट (SSA) और परमानेंट अपॉइंटमेंट (PA) दोनों श्रेणियों में पुरुषों के समान अवसर मिलेंगे। वहीं, पुरुष उम्मीदवार भी अब शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा, वर्तमान में सेवा दे रही महिला अधिकारियों को पात्रता के आधार पर उच्च पदों पर पदोन्नति का अवसर मिलेगा। शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट पर कार्यरत महिला अधिकारी निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद परमानेंट अपॉइंटमेंट के लिए भी पात्र होंगी।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति भवन घूमना अब होगा और भी आसान! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लॉन्च की 16 भाषाओं वाली स्मार्ट ई-ऑडियो गाइड

शहीद और लापता जवानों के परिवारों को मिलेगी त्वरित राहत

वहीं सरकार ने ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले तटरक्षक कर्मियों के परिवारों को राहत देने के लिए अनुग्रह राशि (Ex-Gratia) की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कर्मी को ‘मृत मान लिया जाएगा’ (Presumed Dead), जिससे उनके परिजनों को अनुग्रह राशि, पेंशन और अन्य सेवा लाभ बिना अनावश्यक प्रशासनिक देरी के उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

राजनाथ सिंह बोले- तटरक्षक बल को मिलेगा और अधिक मजबूती

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले पांच दशकों में देश की समुद्री सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियानों और तटीय निगरानी में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों नीतिगत सुधार जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बल की परिचालन क्षमता को भी मजबूत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारतीय तटरक्षक बल को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार समुद्री सुरक्षा बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन