Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअजय देवगन की ‘दृश्यम’ का आखिरी अध्याय, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का किया...

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ का आखिरी अध्याय, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का किया ऐलान

मुंबई: अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म का आधिकारिक टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि इस फिल्म में विजय सलगांवकर की कहानी को उसके अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया जाएगा।

अजय देवगन ने जारी किया पहला पोस्टर

24 अगस्त को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर इसके आखिरी चैप्टर का आधिकारिक ऐलान किया। पोस्टर पर लिखा है, ‘मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।’ यह लाइन विजय सलगांवकर के परिवार को लेकर नजरिए को दर्शाती है।

पोस्टर में अजय देवगन का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है, जिसमें उनकी एक आंख नजर आ रही है। पोस्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

छवि

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ‘हर इंसान का नजरिया अलग होता है। मेरे लिए मेरा परिवार ही सबकुछ है।’ इसके साथ उन्होंने बताया कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन ने पोस्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अभिषेक समेत फिल्म से जुड़े कलाकारों को टैग किया है।

अभिषेक पाठक करेंगे निर्देशन

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्माण स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है।

फिल्म के निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं। फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह तीसरे भाग में भी विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी केंद्र में रहने वाली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन