कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
43वें टेस्ट में हासिल किया बड़ा मुकाम
गिल ने यह उपलब्धि अपने करियर के 43वें टेस्ट मैच में हासिल की। 3000 रन पूरे करने के बाद उनके टेस्ट करियर में कुल 3,004 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 77 पारियों में 43.53 की औसत से ये रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 8 अर्धशतक भी हैं।
ये भी पढ़े नई खेलो इंडिया योजना में मध्यप्रदेश को बड़ा फायदा, भोपाल में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज हैं। सचिन ने महज 23 साल 228 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे।
कप्तानी में भी शानदार रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। कप्तान के तौर पर उन्होंने 18 पारियों में 1111 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 74.06 रहा है और उन्होंने छह शतक तथा एक अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन है।
कोलंबो टेस्ट में भारत की शुरुआत
दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआती झटकों के बावजूद भारतीय टीम ने वापसी की। गिल ने 3000 रन पूरे करने के बाद अर्धशतक भी लगाया और पारी को संभाला। इस उपलब्धि ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी निरंतरता और भारतीय टीम में बढ़ती भूमिका को एक बार फिर रेखांकित किया।

