Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसुरेश रैना ने CSK में कोच बनने की जताई इच्छा, फ्रेंचाइजी को...

सुरेश रैना ने CSK में कोच बनने की जताई इच्छा, फ्रेंचाइजी को दिया प्रस्ताव; अब फैसले का इंतजार

चेन्नई: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अब IPL में नई भूमिका निभाना चाहते हैं। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के सामने अपना प्रस्ताव भी रखा है। रैना ने यह खुलासा पूर्व साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा CSK को बता दी है, अब फैसला फ्रेंचाइजी को करना है। रैना के मुताबिक, उनके लिए सबसे अहम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहना और टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद करना है। हालांकि, फिलहाल फ्रेंचाइजी की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

रैना को ‘मिस्टर IPL’ के नाम से जाना जाता है

रैना को उनके IPL प्रदर्शन के कारण ‘मिस्टर IPL’ के नाम से जाना जाता है। संन्यास के बाद वे क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर काम कर रहे हैं। रैना 2008 के 2021 तक CSK से जुड़े रहे। बीच में जब CSK 2 साल के लिए सस्पेंड थी, तब 2016 और 2017 के सीजन में उन्होंने नई टीम गुजरात लायंस की कप्तानी की थी।

रैना CSK के साथ धोनी की कप्तानी में IPL में 4 खिताब और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते। वे CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

रैना बोले- पीली जर्सी मेरे लिए बहुत मायने रखती है

रैना ने कहा – मैं CSK के साथ किसी भी भूमिका में काम करना पसंद करूंगा। मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मैं खिलाड़ियों के साथ रहूं और वे ट्रॉफियां जीतें। पीला रंग हमारे लिए सब कुछ है।

उन्होंने आगे कहा- मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट, IPL और वर्ल्ड कप खेले हैं। CSK के लिए काफी रन बनाए। कई फाइनल खेले, कुछ जीते और कुछ हारे। दबाव में मानसिक रूप से अपना बेस्ट देना सीखा। मैं अपना अनुभव खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहता हूं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन