Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभिंड के मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे सीएम...

भिंड के मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, 2250 से ज्यादा रोजगार के अवसर

भिंड: मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे। कंपनी ने इस विस्तार में 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। नई सुविधाओं के शुरू होने के बाद क्षेत्र में 2,250 से ज्यादा रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ मालनपुर में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

उत्पादन क्षमता में होगा बड़ा इजाफा

विस्तार के तहत 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन प्लांट और प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाला ऑटोमेटिक पैकेजिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 10,620 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सिवनी-बालाघाट फोरलेन को हरी झंडी

कंपनी के मुताबिक, नई व्यवस्था के बाद सालाना करीब 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छररोधी उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे बनाने की क्षमता विकसित होगी। वहीं हेयर क्रीम की उत्पादन क्षमता करीब 7,300 मीट्रिक टन सालाना हो जाएगी।

सरकार को मिलेगा अतिरिक्त जीएसटी राजस्व

उत्पादन बढ़ने से रोजगार के साथ राज्य के राजस्व में भी इजाफा होने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक, विस्तार के बाद मध्यप्रदेश को हर साल करीब 185 करोड़ रुपये अतिरिक्त जीएसटी राजस्व मिल सकता है।

1991 से मालनपुर में संचालित है कंपनी

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की मालनपुर इकाई वर्ष 1991 से संचालित है। करीब 65 एकड़ में फैले संयंत्र में अब तक लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। यहां साबुन, हेयर कलर और घरेलू कीटनाशक जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं।

एशिया की बड़ी साबुन इकाइयों में शामिल होने की तैयारी

वर्तमान में संयंत्र की सालाना साबुन नूडल्स उत्पादन क्षमता करीब 1.50 लाख मीट्रिक टन और तैयार टॉयलेट साबुन की क्षमता 70 हजार मीट्रिक टन है। विस्तार के बाद यह क्षमता क्रमशः 2 लाख और 1.20 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, संयंत्र में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज व्यवस्था और 204 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट की भी योजना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन