Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकुकू कोहली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्म सितारों ने...

कुकू कोहली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्म सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। मंगलवार 25 अगस्त को 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं।

कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी अंतिम संस्कार में नजर आईं। पति के निधन से वह बेहद भावुक और बदहवास दिखाई दीं। इस दौरान उनके परिवार और करीबी लोग उन्हें संभालते नजर आए।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने दी श्रद्धांजलि

कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने के लिए अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचे। दोनों ने दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अभिनेत्री शरवरी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

ये भी पढ़े  Toxic Review: यश का स्टाइल और एक्शन दमदार, कहानी ने किया निराश

जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी पहुंचे

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर तथा अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी कुकू कोहली के अंतिम दर्शन किए। दोनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर आखिरी विदाई दी। अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई अन्य कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

अजय देवगन को दिया था पहला बड़ा ब्रेक

कुकू कोहली को अजय देवगन के करियर में अहम भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को बतौर अभिनेता लॉन्च किया था। फिल्म में अजय का दो चलती मोटरसाइकिलों पर पैर फैलाकर एंट्री करने वाला स्टंट काफी चर्चित हुआ था।

‘सुहाग’ समेत कई फिल्मों का किया निर्देशन

कुकू कोहली ने 1994 में अजय देवगन और अक्षय कुमार स्टारर ‘सुहाग’ का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कोहराम’, ‘आंटी नंबर 1’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। हिंदी सिनेमा में उनका करियर कई दशकों तक रहा और उन्होंने एक दौर के चर्चित कलाकारों के साथ काम किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन