Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल में फंसे MP के लोगों के लिए कंट्रोल रूम शुरू, सरकार...

नेपाल में फंसे MP के लोगों के लिए कंट्रोल रूम शुरू, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भोपाल: नेपाल में आई आपदा और संकट की स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए नेपाल में फंसे या प्रभावित मध्य प्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों को सहायता और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005, वाट्सऐप नंबर 9818963273 और ई-मेल recp1mpbhawan@mp.gov.in जारी किया है। प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन इन माध्यमों से संपर्क कर नेपाल में फंसे लोगों से जुड़ी जानकारी और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़े   रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, इंदौर की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

मानसरोवर यात्रा और नेपाल घूमने गए लोगों की चिंता बढ़ी

नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने और कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। आपदा के बीच भारत से मानसरोवर यात्रा और नेपाल घूमने गए नागरिकों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इनमें मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल होने की संभावना है।

सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में प्रभावित प्रदेशवासियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। कंट्रोल रूम के जरिए नागरिकों और उनके परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि नेपाल में फंसे किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी होने पर जारी हेल्पलाइन, वाट्सऐप नंबर या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन