Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, इंदौर की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में कर...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, इंदौर की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रक्षाबंधन के मौके पर एआईसीटीएसएल ने महिलाओं को त्योहार का तोहफा देते हुए अपनी इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।

इंदौर से आने-जाने पर नहीं देना होगा किराया

इस दौरान इंदौर से विभिन्न शहरों के लिए जाने और वहां से इंदौर लौटने वाली महिलाओं को चार्टर्ड बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा आर्थिक रूप से राहत देने वाली मानी जा रही है।

ये भी पढ़े  ओंकारेश्वर में पंचायतन मंदिर निर्माण का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया शिला पूजन

इन प्रमुख मार्गों पर मिलेगी सुविधा

मुफ्त यात्रा की सुविधा इंदौर से भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा समेत प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर उपलब्ध रहेगी।

रोजाना हजारों यात्री करते हैं सफर

एआईसीटीएसएल की इन बसों से सामान्य दिनों में रोजाना करीब 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। रक्षाबंधन के 48 घंटे के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के इस सुविधा का लाभ लेने की उम्मीद है।

प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को यात्रा में आर्थिक राहत देना है। महिलाओं से अपील की गई है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाली इस सुविधा का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन