Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चीन पर उठे सवाल, समय पर...

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चीन पर उठे सवाल, समय पर चेतावनी क्यों नहीं मिली?

काठमांडू: नेपाल-चीन सीमा के पास ग्यिरोंग-रसुवागढ़ी क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद चीन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नेपाल के पत्रकारों और स्थानीय लोगों की ओर से सवाल किया जा रहा है कि बीजिंग ने नेपाल को बाढ़ के संभावित खतरे की समय रहते जानकारी क्यों नहीं दी। इन आरोपों के बीच नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने चीन की ओर से जारी राहत और बचाव प्रयासों का हवाला देते हुए प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जताया दुख

इन सवालों के बीच चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आपदा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से चीन और नेपाल, दोनों तरफ भारी नुकसान हुआ है और कई लोगों की जान गई है।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में चीन ने नेपाल को मानवीय और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों देशों के प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मिलकर काम करने की बात भी कही गई।

लेकिन सवालों का सीधा जवाब नहीं

चीनी राजदूत के मुताबिक, आपदा से चीन को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद बीजिंग ने नेपाल के लिए आपातकालीन राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की। उन्होंने कहा कि चीन आगे भी नेपाल को हर संभव मदद देने की कोशिश करेगा।

हालांकि, झांग माओमिंग ने नेपाल के पत्रकारों के उस सीधे आरोप पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि चीन ने बाढ़ के खतरे की जानकारी समय पर नेपाल के साथ साझा नहीं की। उनकी प्रतिक्रिया मुख्य रूप से चीन की ओर से किए जा रहे राहत और सहायता कार्यों पर केंद्रित रही।

यह भी पढ़े: शक्कर महंगी हुई तो कांग्रेस ने बांटी ‘लोन वाली शक्कर’, सरकार पर साधा निशाना

चीन को भी हुआ भारी नुकसान

ग्यिरोंग-रसुवागढ़ी क्षेत्र दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र है। ऐसे में आपदा के बाद समय पर सूचना साझा करने, चेतावनी तंत्र और सीमा पार आपदा प्रबंधन को लेकर उठे सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं। बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा में नेपाल में अब तक 157 लोगों की मौत हुई है, जबकि 403 लोग लापता बताए गए हैं। चीन की तरफ भी हालात गंभीर हैं और 265 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

हिमालयी सीमा क्षेत्र में आई इस भीषण फ्लैश फ्लड ने दोनों देशों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन