Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: तेज धमाके के साथ गिरा ट्विन इंजन...

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: तेज धमाके के साथ गिरा ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट की मौत

कानपुर: कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके की आवाज गूंजी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक तेज आवाज के साथ खेत में गिरा। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुए विमान हादसे से गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़े   शक्कर महंगी हुई तो कांग्रेस ने बांटी ‘लोन वाली शक्कर’, सरकार पर साधा निशाना

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला गया। एक पायलट को गंभीर हालत में इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने विमान दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

जून में भी सामने आया था फ्लाइंग क्लब से जुड़ा हादसा

इससे पहले 26 जून को भी गर्ग एविएशन लिमिटेड से जुड़े एक हादसे में दिल्ली की एक ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बताया गया था कि विमान लैंड कराने के बाद वह जल्दबाजी में उतरने के दौरान प्रोपेलर की चपेट में आ गई थी।

कानपुर में पिछले 31 साल से फ्लाइंग क्लब का संचालन हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 में कानपुर एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था, जब तेज गति के कारण एक विमान असंतुलित होकर रनवे से बाहर की ओर बढ़ गया था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन