Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर के कचरे के पहाड़ पर चलेगी इटालियन मशीन: 9 महीने बाद...

ग्वालियर के कचरे के पहाड़ पर चलेगी इटालियन मशीन: 9 महीने बाद पहुंची, अक्टूबर से रोज 1200 टन कचरे का होगा निस्तारण

ग्वालियर: शहर के केदारपुर कचरा निस्तारण केंद्र में वर्षों से जमा कचरे के पहाड़ को हटाने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 13 लाख टन पुराने कचरे के निस्तारण के लिए इटली से मंगाई गई हाईटेक मशीन ग्वालियर पहुंच चुकी है। करीब नौ महीने के इंतजार के बाद मशीन के आने से नगर निगम को कचरा निस्तारण अभियान शुरू होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, मशीन को अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी की जा रही हैं। इसके जरिए प्रतिदिन करीब 1200 टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा। इसमें शहर से रोज निकलने वाला लगभग 600 टन नया कचरा और केदारपुर में वर्षों से जमा करीब 600 टन पुराना कचरा शामिल होगा।

मशीन लगाने के लिए तैयार हो रहा नया सेटअप

मशीन की स्थापना के लिए केदारपुर प्लांट में अलग से सेटअप तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने इसके लिए शॉर्ट टेंडर जारी किया है, जिसे सितंबर में खोला जाना प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन के लिए चबूतरा और टीनशेड बनाया जाएगा। इसके बाद मशीन को इंस्टॉल कर निस्तारण का काम शुरू किया जाएगा।

अब बिजली का खर्च निगम नहीं, ठेकेदार उठाएगा

नई व्यवस्था में नगर निगम पर बिजली खर्च का बोझ भी कम होगा। अब तक प्लांट का बिजली बिल निगम की ओर से भरा जाता था, जिस पर हर साल करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च होते थे। नए टेंडर की शर्तों के अनुसार मशीन के लिए बिजली कनेक्शन लेने और उसका बिल चुकाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

यह भी पढ़े: सतना-चित्रकूट में बारिश बनी आफत, नदी-नाले उफान पर; थाने में घुसा पानी, सड़कों पर चली नाव

सूखे कचरे की होगी रीसाइक्लिंग, गीले से बनेगी खाद

कचरे के निस्तारण के साथ उससे उपयोगी सामग्री तैयार करने की भी योजना है। सूखे कचरे को अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा, जबकि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। इस खाद का उपयोग पार्कों, नर्सरियों और किसानों के लिए किया जाएगा। इससे होने वाली आय ठेकेदार को मिलेगी

33 करोड़ के पुराने प्रोजेक्ट के मुकाबले 4.5 करोड़ में नया टेंडर

केदारपुर के पुराने कचरे के निस्तारण के लिए पहले करीब 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। हालांकि, निगम और पुराने ठेकेदार के बीच विवाद के चलते अपेक्षित गति से काम नहीं हो पाया और करीब 6 लाख टन कचरा ही हटाया जा सका हैं। अब नगर निगम ने पुराने और रोजाना निकलने वाले नए कचरे के निस्तारण का काम करीब 4.5 करोड़ रुपये में नए टेंडर के जरिए सौंपा है। इससे निगम को पुराने अनुमान की तुलना में बड़ी वित्तीय बचत होने की उम्मीद है।

केदारपुर निस्तारण नियंत्रण केंद्र के प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि इटली से मशीन ग्वालियर पहुंच चुकी है और उसे स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। उनके अनुसार, अक्टूबर से कचरा निस्तारण का काम पूरी क्षमता के साथ शुरू करने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन