Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकर्नाटक के मंत्री के ‘इस्लाम सबसे बेहतर’ बयान पर विवाद, BJP ने...

कर्नाटक के मंत्री के ‘इस्लाम सबसे बेहतर’ बयान पर विवाद, BJP ने मांगी माफी या इस्तीफे की मांग

कर्नाटक: सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री से मंत्री से माफी मंगवाने या उनका इस्तीफा लेने की मांग की है। बीजेपी का आरोप है कि रायरेड्डी की टिप्पणी से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

कोप्पल में दिया था बयान

मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुकनूर का है, जहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को महान और मानवीय धर्म बताया। उन्होंने कहा कि यह धर्म विज्ञान पर आधारित है और लोगों को जीवन जीने का तरीका सिखाता है।

रायरेड्डी ने यह भी कहा कि इस्लाम के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं रखने वाले लोग इसके प्रति गलत धारणा बना लेते हैं। उन्होंने अपने बयान में इस्लाम को अन्य धर्मों से बेहतर बताया और कहा कि इसकी शुरुआत इंसानियत से होती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कुरान और अब्राहमिक धर्मों का बहुत ज्यादा अध्ययन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग धर्मों और उनके इतिहास का अध्ययन करते हैं, हालांकि वह अक्सर मंदिरों या मठों में नहीं जाते।

BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा

रायरेड्डी के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब मांगा और मंत्री से माफी मांगने या इस्तीफा लेने की मांग की।

आर. अशोक ने कहा कि मंत्री की टिप्पणी से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंदिर जाने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर सरकार के किसी मंत्री की ओर से हिंदू धर्म और मंदिरों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया जाता है, तो मुख्यमंत्री इस पर चुप क्यों हैं।

यह भी पढ़े : जबलपुर एयरपोर्ट की बारिश ने खोली पोल: कैनोपी से टपका पानी, यात्रियों के लिए चेतावनी

‘माफी नहीं तो इस्तीफा दें’

बीजेपी नेता आर. अशोक ने कहा कि अगर बसवराज रायरेड्डी अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें रायरेड्डी ने कहा था कि वह मठों और मंदिरों में अक्सर नहीं जाते।

बीजेपी का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

BJP प्रवक्ता ने वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप

बीजेपी प्रवक्ता अशोक गौड़ा ने भी मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि रायरेड्डी अपने समर्थक या वोटरों को खुश करने के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

गौड़ा ने कहा कि अलग-अलग धर्मों के बारे में राय बनाने से पहले उनके धार्मिक ग्रंथों और इतिहास को समझना चाहिए। उन्होंने रायरेड्डी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी एक धर्म को दूसरे से बेहतर बताना उचित नहीं है।

इस पूरे विवाद के बाद अब विपक्ष की नजर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस सरकार की प्रतिक्रिया पर है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन