यूक्रेन:पिछले 4 साल से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन अब इस जंग से थक गया है। अपने जान-माल के भारी नुकसान से परेशान यूक्रेन ने रूस के साथ अस्थाईय संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दिया है यह प्रपोजल ऐसे समय में सामने आया है, जब इस ट्रंप के दूत जेरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ शनिवार को मॉस्को और रविवार को कीव का दौरा करने वाले हैं।
हमारी ओर से कोई हवाई हमला नहीं होगा-जेलेंस्की
जेलेंस्की ने अपना प्रस्ताव देते हुए कहा हमारी ओर से रूस पर कोई हवाई हमला नहीं होगा। रूस को भी इन वार्ताओं को आयोजित करने और इस अमेरिकी यात्रा से जुड़े साजो-सामान के मुद्दों को सुलझाने के लिए हवाई हमले न करके शांति सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यूक्रेन को कीव आ रहे अमेरिकी दूतों की परवाह है, रूस की नहीं वह उनकी सुरक्षा चाहता है उन्होंने कहा कि उनका देश साढ़े चार साल से चले आ रहे इस युद्ध को खत्म करने के लिए वास्तविक विकल्प चाहता है।
विटकॉफ और कुश्नर करने वाले हैं शांति दौरा
जेलेंस्की का यह प्रस्ताव शुक्रवार को उस दिन सामने आया, जब रूस ने यूक्रेन की खुफिया सेवा के मुख्यालय पर दोपहर में हवाई हमला किया था। इस हमले से यूक्रेन हिलकर रह गया जेलेंस्की ने कहा कि ऐसा करके यूक्रेन के खुफिया प्रमुख को मारने की कोशिश की गई.

