Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबीजापुर में CRPF की बड़ी कार्रवाई, जंगल से नक्सलियों के 14 डंप...

बीजापुर में CRPF की बड़ी कार्रवाई, जंगल से नक्सलियों के 14 डंप बरामद; 10 IED और 7 रायफल जब्त

बीजापुर:जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने पीडिया-कुप्पागुड़ा के घने जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री के 14 डंप बरामद किए हैं। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके की गहन तलाशी ली।

10 IED और 7 रायफल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 10 IED और 7 रायफल मिली हैं। इसके अलावा 8 डेटोनेटर, वायरलेस सेट और कोडेक्स वायर भी जब्त किए गए। IED तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक सामग्री के साथ नक्सलियों के कपड़े और प्लास्टिक-स्टील के कंटेनर भी बरामद हुए हैं।

99 प्रकार की सामग्री जब्त, नक्सली गतिविधियों पर असर

CRPF के अभियान में कुल 99 प्रकार की सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षाबलों के मुताबिक, अभियान के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद होने से इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क और उनकी गतिविधियों को झटका लगने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को जारी रखा गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन