नई दिल्ली:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के लाभार्थियों के लिए आधार लिंकिंग को लेकर सरकार ने नया निर्देश जारी किया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देश के तहत ESIC लाभार्थियों को अपनी पहचान से आधार को लिंक कराना होगा। इसका उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करने के साथ योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है।आधार सीडिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इसके लिए कर्मचारियों को सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
फर्जी लाभ लेने पर लगेगी रोक
सरकार के मुताबिक, आधार आधारित प्रमाणीकरण से ESIC लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन आसान होगा। इससे अस्पतालों में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का फायदा पात्र लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।बायोमेट्रिक और आधार आधारित सत्यापन के जरिए प्रत्येक लाभार्थी का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जा सकेगा। मंत्रालय का कहना है कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।
किन कर्मचारियों को मिलता है ESIC का लाभ?
ESIC योजना के तहत मुख्य रूप से संगठित और निजी क्षेत्र में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। सामान्य कर्मचारियों के लिए वेतन सीमा 21,000 रुपये प्रति माह तक है, जबकि दिव्यांग कर्मचारियों के लिए यह सीमा 25,000 रुपये प्रति माह है।
घर बैठे ऐसे करें आधार लिंक
कर्मचारी ESIC पोर्टल के जरिए आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।होमपेज पर Insured Persons and Beneficiaries विकल्प चुनें।अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।लॉगिन के बाद Aadhaar Seeding for IP विकल्प पर क्लिक करें।सूची में अपना नाम देखकर आधार सीडिंग लिंक का चयन करें।आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाले रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखें।आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी

