Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमाल्या बोले-ब्रिटेन छोड़ने पर रोक, भारत कैसे लौटूं:सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं

माल्या बोले-ब्रिटेन छोड़ने पर रोक, भारत कैसे लौटूं:सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं

लंदन: भारत से करीब 10 साल पहले ब्रिटेन गए कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारत सरकार और जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट करते हुए दावा किया कि ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया के कारण वह भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं। उन्होंने खुद को ‘भगोड़ा’ बताए जाने पर भी आपत्ति जताई।

माल्या का दावा- ED ने 14,131 करोड़ रुपए की संपत्ति से कराई वसूली

विजय माल्या ने बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल बताए गए एक हलफनामे का हवाला दिया। उनका दावा है कि दस्तावेज में 14,131.60 करोड़ रुपए की वसूली का उल्लेख है। माल्या के मुताबिक, यह रकम उनकी संपत्तियों से जुड़ी कार्रवाई के जरिए बैंकों को वापस की गई।माल्या ने सवाल उठाया कि जब बैंकों को बड़ी रकम वापस मिल चुकी है, तो उन्हें अब भी ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश क्यों किया जा रहा है, जिसने बैंकों को धोखा दिया।

मैं भगोड़ा नहीं हूं, ब्रिटेन की कानूनी प्रक्रिया रोक रही वापसी

माल्या ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया उनकी वापसी में बाधा बन रही है। उन्होंने लिखा कि उन्हें गलत तरीके से ‘भगोड़ा’ बताया जा रहा है।उन्होंने हाल में हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और तंज कसते हुए कहा कि उनके साथ हो रहे कथित अन्याय को देखते हुए उन्हें लगता है कि कॉकरोच बन जाना बेहतर होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन