Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ, राज्यपाल...

MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

भोपाल:अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य न्यायाधीश अल्पेश कोगजे को बधाई दी।

वकालत से शुरू हुआ न्यायिक सफर

अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने बीएससी (केमिस्ट्री) के बाद 1990 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 1993 से गुजरात में वकालत शुरू की।न्यायिक सेवा में आने के बाद उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दीं। अब उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कैसे होती है हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति?

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम नाम की सिफारिश करता है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के जरिए आगे बढ़ता है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होती है।

10 वर्ष का अनुभव आवश्यक

मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए संबंधित न्यायाधीश के अनुभव, न्यायिक कार्य और कानूनी दक्षता को ध्यान में रखा जाता है। संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत हाईकोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए अधिवक्ता या न्यायिक पद पर कम से कम 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन