Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनीमच में 50 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जांच: नारकोटिक्स अधिकारी के...

नीमच में 50 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जांच: नारकोटिक्स अधिकारी के घर CBI की छापेमारी, रिश्तेदार के खाते में पहुंची रकम

नीमच: नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के एक अधिकारी के खिलाफ 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच में सीबीआई ने कार्रवाई की है। गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने नारकोटिक्स विभाग की कॉलोनी स्थित अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास पर छापेमारी की। टीम ने ड्रग्स जब्ती से जुड़े रिकॉर्ड, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की।

मामले की जांच ड्रग्स जब्ती से जुड़े एक प्रकरण को निपटाने के बदले कथित तौर पर 50 लाख रुपये के लेनदेन के आरोपों के आधार पर की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रकम अधिकारी के खाते में सीधे न पहुंचकर उनके एक करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।

बैंक लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच

सीबीआई टीम ने संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज खंगाले। जांच के दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट और बैंक स्टेटमेंट भी जुटाए गए हैं। अधिकारी के लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

ड्रग्स जब्ती से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले

छापेमारी के दौरान ड्रग्स जब्ती से संबंधित फाइलों, पुराने मामलों के रिकॉर्ड और जब्ती सूचियों की भी जांच की गई। सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का किसी ड्रग्स जब्ती के मामले से संबंध है या नहीं।

यह भी पढ़े: एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी हिस्से में भी बढ़ेगी बारिश

देर रात तक चली कार्रवाई

गुरुवार शाम शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने आवास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद तय की जाएगी।

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मामले को लेकर चर्चा है। अभी तक सीबीआई की ओर से कार्रवाई और आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच टीम के उदयपुर से आने की जानकारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन