Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचोरों को नहीं है पुलिस का खौफ: ट्रैफिक एसीपी के घर से...

चोरों को नहीं है पुलिस का खौफ: ट्रैफिक एसीपी के घर से 20 लाख नकद और 50 तोला सोना चोरी

भोपाल:राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्होंने पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। डीके-2 इलाके में स्थित ट्रैफिक एसीपी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए नकद और भारी मात्रा में जेवरात समेट ले गए।

लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश

गुरुवार की रात लगभग 10 बजे बदमाशों ने ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के आवास को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 20 लाख रुपए नकद के साथ-साथ करीब 50 तोला सोना और अन्य चांदी के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए

ये भी पढ़े:BRICS Summit 2026: दिल्ली में मेहमानों के लिए सजेगी भारत के स्वाद की थाली, मां की रेसिपी से ‘कमल’ तक

पुलिस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

कोलार इलाके में लगातार हो रही चोरियों से रहवासियों में भारी आक्रोश है। इस बड़ी वारदात से पहले भी इसी क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री के घर चोरी हुई थी, जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है। इसके अलावा कजलीखेड़ा क्षेत्र में हुई चोरी की दो अन्य वारदातों का भी पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। एक के बाद एक हो रही इन बड़ी चोरियों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। फिलहाल, कोलार पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन