Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIND vs AFG: पहले T20 से पहले ईशान किशन ने बढ़ाई थी...

IND vs AFG: पहले T20 से पहले ईशान किशन ने बढ़ाई थी टेंशन, अब फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन प्रैक्टिस सेशन के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ हुई एक घटना ने कुछ समय के लिए चिंता बढ़ा दी।

पहले मुकाबले से ठीक पहले ईशान किशन को प्रैक्टिस के दौरान हल्की चोट लग गई। हालांकि, अब उनकी फिटनेस को लेकर राहत की  है।

नेट्स में ईशान को हुई परेशानी

प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की एक बाउंसर से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ में परेशानी महसूस हुई और उन्हें सेशन छोड़ना पड़ा। इसके बाद टीम के फिजियो ने उनकी स्थिति देखी।

हालांकि बाद में नवदीप सैनी ने ईशान की फिटनेस को लेकर राहत भरी जानकारी दी। उनके मुताबिक ईशान ठीक हैं और चिंता जैसी कोई बात नहीं है। ऐसे में फिलहाल उनकी चोट को गंभीर नहीं माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: त्योहारों से पहले IRCTC पर रिकॉर्ड बुकिंग, एक दिन में 20 लाख टिकट का आंकड़ा पार; फिर भी नहीं ठप हुआ सिस्टम

प्लेइंग-11 पर टिकी नजर

ईशान की फिटनेस इसलिए भी अहम है क्योंकि पहले T20 के लिए भारत के पास विकेटकीपिंग और ओपनिंग में कई विकल्प मौजूद हैं। टीम में संजू सैमसन के साथ युवा वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरता है, इस पर फैंस की नजर रहेगी।

दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ अभ्यास कर चुके हैं। हर्षित राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान सीरीज के तीनों T20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

  • पहला मैच 13 सितंबर
  • दूसरा 15 सितंबर
  •  आखिरी मुकाबला 17 सितंबर

भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। अब पहले मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईशान किशन प्लेइंग-11 में जगह बनाते हैं या टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसी दूसरे कॉम्बिनेशन को मौका देता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन