नई दिल्ली:18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस दौरान मौजूद रहीं। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने साथ में सुबह का नाश्ता भी किया।
चर्चा का विषय बन गई तस्वीर
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई दिग्गज नेता इस समय भारत आए हैं। वहीं ब्रिक्स समिट के बीच रविवार को एक तस्वीर और सामने आई, जिसने सभी के लिए एक चर्चा का विषय बना दिया। और वह तस्वीर है मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की।
ये भी पढ़े:BRICS समिट: जिनपिंग-पुतिन के बीच दिखे PM मोदी, बोले- एक देश का संकट पूरी दुनिया को करता है प्रभावित
गांधी परिवार के साथ खास रिश्ता बयां करती है तस्वीरें
तस्वीरें ये बयां करती है कि मलेशिया के प्रधानमंत्री का रिश्ता गांधी परिवार के साथ कितना खास और गहरा है, क्योंकि एक तस्वीर में सभी ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी में तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चले कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पीएम मोदी के निमंत्रण पर साल 2024 में भारत दौरे पर आए थे. उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी और गांधी परिवार को अपना पारिवारिक मित्र बताया था.

