लंदन: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लंदन में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। शनिवार, 12 सितंबर को वेम्बली स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करते हुए उन्होंने अचानक भारत में होने वाले अपने अगले बड़े शो की जानकारी शेयर की।
दिलजीत ने स्टेज से बताया कि उनका अगला बड़ा कॉन्सर्ट 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। ऐलान होते ही स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जोरदार तरीके से इसका स्वागत किया।
कोल्डप्ले का जिक्र कर कही दिल की बात
अहमदाबाद के शो की बात करते हुए दिलजीत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जब विदेश से आया बैंड भारत के इतने बड़े स्टेडियम को भर सकता है, तो पंजाबी म्यूजिक की आवाज भी वहां पहुंचनी चाहिए।
दिलजीत इससे पहले 2024 में अपने Dil-Luminati Tour के दौरान अहमदाबाद में परफॉर्म कर चुके हैं। हालांकि इस बार शो काफी बड़े स्तर पर होने वाला है। फिलहाल टिकट की कीमत, बुकिंग शुरू होने की तारीख और बाकी जानकारी सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़े: झारखंड शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, JSSC को संशोधित मेधा सूची पेश करने का आदेश
वेम्बली में भी दिलजीत ने बनाया खास रिकॉर्ड
अहमदाबाद के ऐलान से पहले दिलजीत ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में मेन हेडलाइनर के तौर पर परफॉर्म किया। इस उपलब्धि के साथ वे यहां शो हेडलाइन करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने। करीब दो घंटे तक चले कॉन्सर्ट में दिलजीत ने GOAT, Lover, Hass Hass और Born To Shine जैसे अपने लोकप्रिय गाने गाए। हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस पूरे शो के दौरान पंजाबी गानों पर झूमते नजर आए।

