दुबई: क्रिकेट जगत में हैंडशेक कंट्रोवर्सी का मुद्दा हर बड़े टूर्नामेंट में देखने को मिल जाता है। भारत और पाकिस्तान के कप्तान आपस पिछले एक साल से हाथ नहीं मिला रहे हैं।लेकिन अब महिला एशिया कप में बांग्लादेश के साथ नई हैंडशेक कंट्रोवर्सी का मुद्दा तूल पकड़ गया है।अब इसपर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने चुप्पी तोड़ी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर
2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है।इसका असर खेल जगत में देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक नहीं हुआ, जिसपर खूब कंट्रोवर्सी हुई। हाल ही में महिला एशिया कप 2026 में भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, हालांकि अब ये मुद्दा शांत हो चुका है। लेकिन अब नई हैंडशेक कंट्रोवर्सी बांग्लादेश के साथ देखने को मिली।बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने सेमीफाइनल मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया, अब इस मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सफाई दी है।
ये भी पढ़े:राहुल गांधी की सभा के लिए 10 लाख किराया देने पर राजनीति शुरू
बीसीबी ने कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी
बीसीबी की महिला समिति के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने इस कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि ये निगार का निजी फैसला था, इसमें बीसीबी ने कोई रोल नहीं निभाया।

